![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220423-WA0030-1024x682.jpg)
संपूर्ण समाधान दिवस/थाना दिवस
आज दिनांक 23.04.22 को संपूर्ण समाधान दिवस/थाना दिवस के दौरान श्री अखिलेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़, जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैंलेन्द्र लाल द्वारा थाना सिधारी पर संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता के समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना मुबारकपुर तथा थाना जहानागंज पर जन समस्याओं को सुनकर संबंधित को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।