मां बगलामुखी की उपासना से साधकों को होती है सुख व समृद्धि की प्राप्ति : भीम पुरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पिहोवा संवाददाता – विकल चौबे।

पिहोवा, 12 फरवरी : गांव धनीरामपुरा स्थित सिद्वपीठ मां बगलामुखी मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकोटत्सव महायज्ञ के दूसरे दिन भी मुख्य यजमानों द्वारा उत्तर भारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य डा. अभिषेक कुश की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ में आहूतियां डालने का क्रम जारी रहा। यज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि नाहन जिला सिरमौर के जिलाधीश राम कुमार गौतम, पुलिस उपाधीक्षक बबीता राणा व खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता सरदार गुरचरण सिंह ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना में भाग लिया। मंदिर के व्यवस्थापक महंत भीम पुरी ने बताया कि देवी भागवत में मां को महास्तंभन शक्ति के रूप में माना गया है। मां बगलामुखी का पूजन, तप, अनुष्ठान व यज्ञ आदि करने से साधकों को सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन शुरू किए गए अनुष्ठान सर्वाधिक फल देनेवाला है। साधकों को सर्वप्रथम स्नान आदि से निवृत होकर गणपति व शिवादि देवताओं का पूजन करके मां भगवती के मंत्र द्वारा या किसी सिद्ध साधक के द्वारा विधि को ग्रहण करना चाहिए। भगतों द्वारा निर्भय होकर इनकी उपासना पीत आसन पर पीले वस्त्र पहनकर, पीली पूजा सामग्री सहित माता पीताम्बरा देवी की पूजा करनी चाहिए इस प्रकार की पूजा को अत्यंत फलदायी माना गया है। दोपहर के समय मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालुओं सहित संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सेवादार विकल चौबे व समाजसेवी अवतार सिंह वालिया ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथियों व गण्यमान्य जनों का आभर व्यक्त किया। इस मौके पर महंत चमन गिरि, कुलदीप चडडा, लाडी पाल, सुरेंद्र सिंह राणा, अवतार सिंह वालिया, विकल चौबे, मोहन सिंह राणा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल धवन, भूधर गौतम, ज्योतिषाचार्य दीपक पचौली, जयकिशन, अशोक अरनैचा, वीरेंद्र शर्मा, संजय सिंगला, राजेश जुलका, आशीष भटट, दीपक, गीताडाबर सुल्तान सिंह अनिल धवन मोहन सिंह राणा देव पूर्णिमा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में महंत भीम पुरी के साथ उपस्थित मुख्यातिथि व गण्यमान्य जन।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र में किया भ्रमण

Sat Feb 12 , 2022
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र में किया भ्रमण आजमगढ़:आम आदमी पार्टी के नगर व सदर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं जनसंपर्क किया गया सदस्य ऑटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने आम आदमी पार्टी सदस्यता से लेते ही कार्यकर्ताओं ने जन सम्पर्क करने का […]

You May Like

advertisement