हमे फ़िर बुलाना मदनी मदीने वाले ,तवाफ़ ए विदा करके घर लौटे हाजी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : हज यात्रियों की वतन वापसी शुरू हो गई है हाजियो ने शुक्र ए खुदा अदा किया
बरेली ,हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि लगभग 40 दिनों बाद हज का फर्ज अदा करके हज यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।
बरेली के हज यात्रियों की फ्लाइटे लगातार सऊदी अरब के जद्दा से हज वापसी की फ्लाइटे लखनऊ,दिल्ली,मुम्बई आदि एयरपोर्ट पर उतर रही है।बरेली के हजयात्री अपने निजि वाहनो और ट्रेनों से घर पहुँच रहे है,बरेली के इस बार 519 हाजी बनकर वापसी लौट रहे है,हज मक़बूल होने की खुशी में हज ए वलीमा की महफ़िले हाजियो के घरों सहित बैंकट हालो में सजाई जाएगी। इस मौके पर कुमार टॉकीज़ के रहने वाले हाजी साबिर कुरैशी ने कहा कि हज का फर्ज अदा हुआ मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूँ,अल्लाह हज की सबको सहादत दे,दिल आज भी मक्का मदीने की वो यादे नज़रों में हैं दिल कर रहा हैं फिर से वहाँ पहुँच जाऊ। आज़मनगर के हाजी परवेज़ ने कहा कि हर मोमिन हज करे इसके लिये हमने दुआँ की हैं और खास तौर से अपने मुल्क की सलामती खुशहाली तरक़्क़ी भाईचारे के लिये दुआँ की हैं।इसी तरह आज़मन नगर की हज्जन नीलोफ़र,पुराना शहर के नबादा शेखान हाजी फैज़ अहमद,हाजी शानू आदि ने हज से लौटने पर खुशी का इज़हार किया।
इस्तक़बालिया प्रोग्राम में पम्मी खाँ वारसी,हाजी अज़ीम हसन,वकास हसन,अहमद उल्लाह वारसी,दानिश खान,हाजी यासीन क़ुरैशी,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,नजमुल एसआई खान,हाजी अज़ीम हसन,नईम खान,इकराम कुरैशी, ख़ालिकिन नूर,शाहनवाज कुरैशी ने फूलो के हार पहनाकर हाजियों का इस्तक़बाल कर मुबारकबाद दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे..महामंत्र संकीर्तन संपन्न

Sat Jun 21 , 2025
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे..महामंत्र संकीर्तन संपन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इस्कॉन मंदिर के संगीतकारों द्वारा सुंदर हरि नाम महामंत्र का जाप संपन्न हुआ, विशेष रूप से इस्कॉन मंदिर के आचार्य भीम अर्जुन व आचार्य दीन गौर नाम संकीर्तन के कृपा पात्र रहे जिसमें काफी […]

You May Like

Breaking News

advertisement