किशोर को घर से बुलाकर सीने में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

किशोर को घर से बुलाकर सीने में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

संजीव शर्मा (संवाददाता)

‌बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के टियूलिया में 31 मई की शाम हुई गोलीकांड की घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। एक किशोर को गांव के ही करन उर्फ छोटा व एक अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अखिलेश ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
फतेहगंज पश्चिमी अंतर्गत ग्राम टियूलिया निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र जोगराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की शाम करन उर्फ छोटा पुत्र प्रेमशंकर उनके 17 वर्षीय बेटे अखिलेश गंगवार को घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने बेटे की खोजबीन शुरू की तो डालचंद बाल्मीकि के घर के पास करन और एक अज्ञात युवक को अखिलेश के साथ बहस करते देखा।
सुरेंद्र के अनुसार, जैसे ही उन्होंने अपने बेटे को आवाज दी, तभी करन ने तमंचे से अखिलेश के सीने में गोली मार दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण, जिनमें सुरेंद्र के तहेरे भाई मुनील गंगवार और पड़ोसी लक्ष्मण शामिल थे, मौके पर पहुंचे। परिजन घायल अवस्था में अखिलेश को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
अखिलेश को भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। एसएचओ फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर करन उर्फ छोटा एवं एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सभा ने बड़े मंगलवार को किया प्रसाद भोज का वितरण

Wed Jun 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ज्येष्ठ माह चौथे बडे मंगलवार को बाबा हनुमान जी महाराज की अनुकम्पा से श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. द्वारा प्रसाद भोज का भव्य आयोजन श्रीकृष्ण लीला स्थल लल्ला मार्केट के सामने किया गया।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल व संरक्षक एड़. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement