बलरामपुर 17 जून 2025/ जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव ने बताया है कि जिले के 2019 से पहले के पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगवाने हेतु फॉर्म भरने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 18 जून 2025 को जिला परिवहन कार्यालय बलरामपुर, तहसील कार्यालय शंकरगढ़, तहसील कार्यालय रामानुजगंज एवं तहसील कार्यालय वाड्रफनगर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर लाना आवश्यक है। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। दो पहिया वाहन के लिए 366 रुपये, तीन पहिया वाहनों के लिए 428 रुपये, चार पहिया वाहनों के लिए 657 रुपये तथा भारी माल वाहनों के लिए 706 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा परिवहन सुविधा केंद्र में फॉर्म भरने पर 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
बलरामपुर 17 जून 2025/ जिला पंचायत अंतर्गत डीपीएमयू (डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) हेतु सहायक जिला समन्वयक एवं जिला पंचायत संसाधन केन्द्र हेतु लेखापाल के 1-1 पद हेतु संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित कर आवेदकों द्वारा दावा-आपत्ति हेतु 23 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसके पश्चात् […]