
_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर_
रायबरेलीः- 27 मई 2026
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली का निरीक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली अनिशा द्वारा किया गया। सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा सभी वृद्धजनों के लिए विधिक जागरूकता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में पर्याप्त साफ-सफाई व अत्याधिक गर्मी से वृद्धजन आवास में आवासित वृद्धजनों के की विशेष देखभाल किये जाने व वृद्ध महिलाओं की सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें इस हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनंजय सिंह, लेखाकार हिमांशु सिंह, भण्डारी अनुज श्रीवास्तव व पराविधिक स्वयं सेवक विन्धेश कुमार उपस्थित रहे।


