मिलावटी खाद्यान एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान जारी जाँच हेतु संग्रहित किए गए 08 खाद्य पदार्थो के नमूने

मिलावटी खाद्यान एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान जारी जाँच हेतु संग्रहित किए गए 08 खाद्य पदार्थो के नमूने
बदायूँ : 17 अक्टूबर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता वी वी न्यूज़ बदायूं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) – द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्यान एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में शुक्रवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 08 खाद्य पदार्थो के नमूनों को वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान आरिफपुर नवादा स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एफएसडब्लू द्वारा 14 खाद्य पदार्थों के नमूनों को मौके पर ही चेक किये गये। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। भूड़ बिसौली स्थित निजाकत के प्रतिष्ठान से एक सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया गया। शेष लगभग 198 कि०ग्रा० सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 31680 रुपए) को नियमानुसार नष्ट कराया गया। सिसरका खेड़ा स्थित वाहन से एक पान मसाला का नमूना संग्रहित किया गया। डरेला स्थित लालाराम के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। मुड़िया धुरेकी स्थित जयप्रकाश शर्मा के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। अटल चौराहा बिसौली स्थित बंगाली भाई के प्रतिष्ठान से एक पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। उधैती स्थित पालीवाल स्वीट्स से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। बरामय खेड़ा स्थित अर्जुन किराना स्टोर से एक नमकीन का नमूना संग्रह किया गया अभियान में संग्रहित किए गए कुल 8 नैनो को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारों को खाद्य पदार्थों को ढक कर रखना दुकानों में साफ सफाई रखना शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थों को बेचने बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नहीं संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए मौके पर उपस्थित आम जनमानस को आपको मिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण भगवत सिंह खुशीराम राजेंद्र नाथ मिश्रा माता शंकर बिन्द करण सिंह प्रमोद कुमार एवं सीमा यादव मौजूद रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर्थगुरु धाम माधोपुर में माया उपनिषद की रचना हुई : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

Sat Oct 18 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकसंवाददाता – उमेश गर्ग हिमाचल माधोपुर : आचार्य कुंजबिहारी, स्टेट कोऑर्डिनेट समर्थगुरु संघ, हिमाचल प्रदेश ने जानकारी दी कि समर्थगुरु धाम माधोपुर में देश भर से साधक मित्रों ने परिवार सहित भाग लिया है और माया उपनिषद के साक्षी बने हैं। इसके साथ ही […]

You May Like

advertisement