स्कूल वाहनों की जांच का चलाया जाएगा अभियान : कपिल शर्मा।

स्कूल वाहनों की जांच का चलाया जाएगा अभियान : कपिल शर्मा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी : एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा है कि हरियाणा सरकार की सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की अनुपालना के लिए स्कूल वाहनों की जांच का अभियान आरटीए ऑफिस की ओर से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति हरियाणा सरकार पूरी तरह गंभीर है। स्कूल बसों के सुरक्षित आवागमन के लिए यह जरूरी है कि इन बसों के चालक यातायात नियमों का ठीक ढंग से पालन करें और बस की कंडीशन ठीक रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम चार-पांच स्कूलों की बसों की जांच होनी चाहिए। किसी वाहन में कोई त्रुटि नजर आती है तो उसका चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों सुबह के समय धुंध का मौसम रहता है। इस मौसम में स्कूल बसों की गति धीमी रखनी चाहिए तथा बसों पर पीली लाइटें लगी हों। बसों में फस्र्ट एड की किट, सीसीटीवी कैमरा, प्रशिक्षित चालक- परिचालक, बसों पर हेल्पलाइन नंबर आदि अंकित होनी चाहिए। बसों में उतने ही बच्चे बैठाएं जाएं, जितनी कि सीट हों। उन्होंने कहा कि जिला की शिक्षण संस्थाओं के वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार उनका निरीक्षण किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को गीता जयंती की तर्ज पर मनाएंगे बड़े स्तर पर : नेहा सिंह

Wed Jan 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उपायुक्त नेहा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर किया तीर्थ स्थल का निरीक्षण। सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच से की बातचीत, अधिकारियों को बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने के दिए आदेश। तीर्थ स्थल के आस-पास स्वच्छता पर रखा जाए […]

You May Like

advertisement