कैंसर गंभीर वैश्विक समस्या, समय से जांच और नियमित दिनचर्या से बचाव संभव – कुलपति

  • सुहेलदेव वि. वि. में विश्व कैंसर दिवस-2026 पर विशेष जागरूकता व्याख्यान

आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित न्यू फैसिलिटी सेंटर में आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग की शाखा प्राणी शास्त्र विभाग के प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं, ने सहभाग किया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सेमिनार हाल में कुलपति प्रो. संजीव कुमार एवं मुख्य वक्ता के रूप में जनपद आजमगढ़ के जिला महिला अस्पताल से पधारी एवं जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता राय, डॉ. अर्चना राय एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य डॉ. आसिफ सुलेमान, डॉ. दिव्या आदि ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत शुरुआत की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि कैंसर का उपचार बचाव ही है। “कैंसर आज एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, लेकिन सही जानकारी, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहकर नियमित व्यायाम एवं संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।” उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर भी बल दिया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि आप अपने माता-पिता भाई बंधु एवं पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करें कि वह गुटका पान मसाला तंबाकू धूम्रपान आदि से बचें यदि वे ऐसा करेंगे तो काफी हद तक कैंसर एवं अन्य बीमारियों से निजात मिल सकता है, बिगत दिनों कैंसर के मरीजों में भारी बढ़ोतरी हुई है यह विश्व के लिए एक चुनौती बन चुका है हालांकि हम नियमित दिनचर्या से एवं व्यायाम व योग के माध्यम से इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। परिसर में तरह के आयोजन करके नई पीढ़ी के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा सकता है, आयोजन समिति को इसके लिए बधाई।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.श्वेता राय, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला महिला अस्पताल, आज़मगढ़ ने महिलाओं में होने वाले कैंसर, विशेषकर सर्वाइकल और स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों एवं नियमित स्क्रीनिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी एवं सरल हो जाता है।वहीं डॉ. अर्चना सिंह, प्रोफेसर, डेंटल कॉलेज, आज़मगढ़ ने मुख कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रमुख कारणों, जैसे तंबाकू, गुटखा एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और इससे बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में डॉ.आसिफ सुलेमान, सकाय सदस्य, प्राणीशास्त्र विभाग ने कैंसर की जैविक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि कैसे कैंसर का रूप लेती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जागरूकता और सही सूचना समाज में कैंसर के प्रति भय को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने तंबाकू और शराब से दूरी, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर चिकित्सकीय जांच तथा कैंसर रोगियों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक समर्थन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं परिसर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। जबकि अंत में डॉ.रोहित पांडेय, डॉ विजय प्रकाश, डॉ नितेश आदि ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अतिरिक्त कुलपति जी के सहायक विपिन शर्मा आदि उपस्थित थे, पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या ने किया।
डॉ .प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं. 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध रूप से संचालित साईं हॉस्पिटल सीज

Thu Feb 5 , 2026
जनपद में अवैध एवं अपंजीकृत रूप से संचालित निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासन को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ/निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा महराजगंज […]

You May Like

advertisement