दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों की याद में निकला कैंडल मार्च, आतंकियों को फांसी देने की उठी मांग

रायबरेली
रिपोर्ट – विपिन राजपूत

– दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों की याद में निकला कैंडल मार्च, आतंकियों को फांसी देने की उठी मांग

, दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रायबरेली शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर हिंदू महासभा और उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। दर्जनों लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही आतंकी वारदातें राष्ट्र की सुरक्षा पर गहरा सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना दोहराने की हिम्मत न कर सके। भावनात्मक माहौल में आयोजित इस कैंडल मार्च के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा शहीद चौक गूंज उठा। लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कड़ा संदेश दिया कि निर्दोषों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकों को बताए सोलर रूफटॉप के लाभ

Wed Nov 12 , 2025
कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकों को बताए सोलर रूफटॉप के लाभबदायूँ : 11 नवम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । डायट प्रेक्षागृह में सोमवार को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद के प्राथमिक शिक्षा विभाग के समस्त अध्यापकों की कार्यशाला मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News

advertisement