शिवालिक पुरम कॉलोनी में कार सवार लुटेरों ने व्यापारी से डेढ़ लाख की नगदी व उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी

स्लाग, लुटपाट

रिपोर्टर, जफर अंसारी
9917713777

स्थान, लालकुआ

बीती देर रात हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम कॉलोनी में कार सवार लुटेरों ने व्यापारी से डेढ़ लाख की नगदी व उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। जिससे जहां क्षेत्र में दहशत फैल गई वहीं जनपद की पुलिस में भी हड़कंप मच गया।सूचना से मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जनपद के सभी रास्तों में नाकाबंदी कर जांच प्ररम्भ कर दी वही पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जिससे उम्मीद लगाई जा रही है जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
बताते चले कि बीत रात को लालकुआं नगर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले हल्दूचौड़ निवासी राजाराम शर्मा अपनी कार से शिवालिक पुरम स्थित अपने घर पहुंचे। जैसे ही घर के सामने कार खड़ी कर गाड़ी से बाहर निकले तो अचानक उनके बगल पर एक हौंडा सिटी कार रुकी। जिनमें से उतरे दो युवकों ने राजाराम शर्मा के कान पर पिस्टल तानते हुए उसके हाथ से बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपए की नगदी उनका लाइसेंसी रिवाल्वर व उसका लाइसेंस समेत घर का अन्य सामान था। जिसके बाद लुटेरे तेजी से भाग गए इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई थी। देर रात पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इधर पुलिस व एसओजी की कई टीमें लुटेरों की तलाश में उधम सिंह नगर व अन्य क्षेत्रों में रवाना हो गई हैं।
इधर कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा जिसको लेकर कई टीमें गठित की गई हैं इधर इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमजीत कौर सैनी बनी पुरुषोत्तम नगर कॉलोनी कुरुक्षेत्र की सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष।

Sat Feb 27 , 2021
परमजीत कौर सैनी बनी पुरुषोत्तम नगर कॉलोनी कुरुक्षेत्र की सर्वखाप महिला महापंचायत की अध्यक्ष। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- यह बात सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने पुरुषोत्तम नगर कॉलोनी में महिलाओं की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद […]

You May Like

advertisement