अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में हर गुरूवार को होगी आदेश हार्ट सैंटर की कार्डियोलॉजी ओ.पी.डी.

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 अगस्त : आदेश अस्पताल के हार्ट सैंटर की ओर से अब अंबाला सिटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक गुरुवार को कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डा. मनिंदर हरिया द्वारा ओपीडी लगाई जाएगी। इस नयी पहल की शुरूआत अंबाला सिटी के पूर्व विधायक असीम गोयल ने सिविल अस्प्ताल में की। उन्होंने आदेश अस्पताल के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह लोगों को सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में बेहतर निर्णय है। आदेश अस्पताल मोहाड़ी के प्रबंध निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा आदेश अस्पताल का लक्ष्य आम जनता तक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाना है जिसके तहत इस ओ.पी.डी. की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस ओ.पी.डी. के माध्यम से हृदय रोगियों को विशेषज्ञ डाक्टरों की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इस सेवा से अंबाला सिटी और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को लाभ मिलेगा और हृदय रोगियों को अब दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आदेश हार्ट सेंटर की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
आदेश हार्ट सैंटर की कार्डियोलॉजी ओ.पी.डी. की शुरूआत करते पूर्व विधायक असीम गोयल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आनन्दशाला में मंथन करेंगे देश के 20 कुलगुरु

Wed Aug 13 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को होगा आयोजन।देश भर से जुटेंगे शिक्षा शास्त्री।युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम मुख्यातिथि के रूप में करेंगे उद्घाटन, समापन पर मुख्यातिथि होंगे शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा।कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी […]

You May Like

advertisement