नेहा राठौर के खिलाफ आतंकवाद के तहत दर्ज हो मुकदमा, अखिलेश पर भी साधा निशाना

नेहा सिंह राठौर पर धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक का निशाना
सुशील पाठक बोले – नेहा राठौर के खिलाफ आतंकवाद के तहत दर्ज हो मुकदमा, अखिलेश पर भी साधा निशाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदू समुदाय में जबरदस्त आक्रोश है। हिंदू धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ आतंकवाद की धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहा सिंह राठौर ने उन हिंदुओं का अपमान किया है जिन्हें जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर मार डाला। ऐसे में उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाय विवादित पोस्ट करना सनातन धर्म का अपमान है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी। सुशील पाठक ने कहा कि ऐसे आस्तीन के सांपों की वजह से ही सनातन धर्म बदनाम हो रहा है।
अखिलेश यादव को वोट बैंक खिसकने का डर
पंडित सुशील पाठक ने कहा कि इस समय पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। लगभग सभी विपक्षी दल भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने वोट बैंक के चलते शुभम् द्विवेदी के घर नहीं गए, जबकि लखनऊ से कानपुर की दूरी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने वोट बैंक के खिसकने का डर सता रहा है, इसलिए उन्होंने कह दिया कि वे शुभम् द्विवेदी को नहीं जानते। जबकि मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए वे जरूर जाते हैं।
नेहा राठौर के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर
लोक गायिका नेहा राठौर के खिलाफ रविवार को कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, नेहा सिंह राठौर के बयानों का फायदा पाकिस्तान उठा रहा है। उनके भारत विरोधी बयान पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं और वहां उनकी खूब तारीफ हो रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्जय अग्रवाल बने डिवीजनल वार्डन अलखनाथ प्रभाग सिविल डिफेंस

Tue Apr 29 , 2025
अन्जय अग्रवाल बने डिवीजनल वार्डन अलखनाथ प्रभाग सिविल डिफेंस पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस मुख्यालय पर आयोजित नगर स्तर की बैठक में अलखनाथ प्रभाग के अन्जय कुमार अग्रवाल को डिवीजनल वार्डन (प्रभागीय वार्डन) कमलजीत सिंह डिप्टी डिवीजनल वार्डन रिजर्व राजेश श्रीवास्तव व नीतू द्विवेदी आई.सी.ओ. जफर इकबाल बेग […]

You May Like

advertisement