लोको पायलट के नाम से निकाला लोन, पांच पर मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ठगों ने रेलवे के लोको पायलट के हस्ताक्षर कराकर बैंक से दो बार में 12.29 लाख रूपये का लोन निकाल लिया। लोको पायलट ने कोर्ट के आदेश पर सीबीगंज थाना पर मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर की विवेक विहार कालोनी निवासी लोको पायलट अरविन्द कुमार ने बताया कि उनकी जान पहचान तपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने बाली बेवी से है। एक दिन बेवी के घर पर सीबीगंज क्षेत्र के गाँव नदोसी की रहने बाली सिमरन मिली। सिमरन ने कहा कि मैं बैंक में पर्सनल लोन व अन्य लोन का कार्यभार देखती हूँ ,मैं लोन करा दूंगी। उन्हें लोन की जरूरत थी। आरोप है कि एक दिन सिमरन ने अपने घर बुलाया और उनके हस्ताक्षर कराकर फर्जी तरीके से आईसीआईसीआई बैंक से डिविड कार्ड बनवा लिया । और शापिंग की।1 मार्च 2023 को बैंक कर्मचारियों के साथ मोहित, अंकित, लोकेश उनके घर पर आए।और कुछ आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर करा लिए और बोले जल्द ही लोन स्वीकृत हो जायेगा। इसके बाद उनके नाम पर 499474 और 730213 रुपये लोन निकाल लिया। लेकिन इन्हें लोन की कोई रकम नहीं मिली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशांत कंपलेक्स में एक पार्टी की टीम के गठन को लेकर बैठक का किया आयोजन

Mon Mar 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली /मेरठ : सुशांत कंपलेक्स में बैठक हुई जिसमें पूरे साल में क्या-क्या कार्यक्रम रहेंगे संगठन विस्तार कैसे हो जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में कैसे काम करेंगे महानगर अध्यक्ष द्वारा टीम का गठन कैसे-कैसे होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम कब-कब और कहां-कहां लगेगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement