थाना सीबीगंज क्षेत्र में 300 गज जमीन पर कब्जे का मामला, भू-माफियाओं पर 10 लाख की मांग और जान से मारने की धमकी का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र में एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी लगभग 300 गज जमीन को भू-माफियाओं ने जालसाजी कर बेच दिया। मामले की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने आरोपियों मनोज कुमार,सूरज प्रकाश, अनिल शर्मा, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार यादव, छेदा लाल,सुगन्धा मौर्य तथा मलखान, से जमीन बेचने के संबंध में जानकारी ली तो कथित रूप से आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित का आरोप है कि जमीन वापस मांगने पर भू-माफियाओं ने उसे जान से मारकर जमीन में गाड़ देने की धमकी दी।
इस संबंध में पीड़ित ने थाना दिवस के अवसर पर थाना सीबीगंज पहुंचकर भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की बात कही है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने सेवा और संस्कार के साथ बाल विकास का लिया संकल्प

Sun Feb 15 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने सेवा और संस्कार के साथ बाल विकास का लिया संकल्प बाल स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता संपन्न भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रायबरेली शहर […]

You May Like

advertisement