अकलतरा जांजगीर क्षेत्र के 07 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा, 23 नवम्बर, 2021/ विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा गत बुधवार को अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं छत्तीसगढ़ विधिक माप नियम 2011 का उल्लंघन पाये जाने पर 07 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
      निरीक्षण दल द्वारा अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र बोधराम फ्युलस अकलतरा, गुजरात मिष्ठान भण्डार, शिवम धरम कांटा तरौद, कान्हा राईश प्रोडक्ट नरियरा, ओमकार एग्रोटेक नरियरा, गिरीराज इण्डस्ट्रीज नरियरा, रामनारायण सत्यनारायण अग्रवाल जांजगीर आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल के सहायक नियंत्रक एस के देवांगन, निरीक्षक के के जैन, गणेश कुमार चक्रधर और आरीफ अमन सिद्दकी की संयुक्त टीम द्वारा विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009, छत्तीसगढ़ विधिक माप विज्ञान (प्र) नियम 2011 का उल्लंघन पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
     

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पंचायत चंद्रपुर और डभरा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 2 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

Tue Nov 23 , 2021
जांजगीर-चांपा ,23 नवम्बर, 2021/ जिले की नगर पंचायत चंद्रपुर में 01 और डभरा में 3 शासकीय उचित मूल्य के दुकानों के संचालन के लिए 02 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चन्द्रपुर के 1 दुकान (वार्ड क्रमांक 4, 10, 11, 12, 13) और डभरा के 3 दुकान (वार्ड क्रमांक […]

You May Like

advertisement