4 लाख 45 हजार रुपए हड़पने पर कैंब्रिज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, बरेली एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर 4 लाख 45 हजार रुपए हड़पने पर कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी निवासी गुलाम जाफर नूरी ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि थाना भोजीपुरा के गांव जल्ला लाडपुर निवासी अफसार अहमद और थाना मीरगंज के गांव पिपरिया निवासी झाजन लाल उसके परिचित थे। दोनों ने पीड़ित गुलाम जाफर नूरी को लालच देते हुए कहा कि हम कैनविज कंपनी में काम करते है। आप उसमें पैसा लगा दो हर वर्ष 20 फीसदी ग्रोथ के साथ पैसा वापस मिलेगा। जब मुझे भरोसा नहीं हुआ तो दोनों ने बरेली डीडीपुरम ले जाकर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कन्हैया गुलाटी से मिलाया।इनके बहकावे में आकर पीड़ित गुलाम जाफर नूरी ने कंपनी में करीब 4 लाख 45 हजार रुपए लगा दिए। रुपये जमा करने के बाद जब एक साल तक ग्रोथ का पैसा नहीं मिला तो पीड़ित गुलाम जाफर नूरी को लगा उसके साथ धोखा हो गया। तब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा। तो यह हट धर्मी करने लगे। पीड़ित गुलाम जफर नूरी ने 20 दिसम्बर 2025 को नोटिस दिया तो चारों आरोपी आग बबूला हो गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बाबत पीड़ित गुलाम जाफर नूरी एसएसपी अनुराग आर्य से मिला। जिस पर स्थानीय थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव भारत जनकल्याण समिति द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती को राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए एक गोष्ठी का किया आयोजन

Sat Jan 24 , 2026
नव भारत जनकल्याण समिति द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती को राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए एक गोष्ठी का किया आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नव भारत जनकल्याण समिति के तत्वावधान में गत दिवस नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी कि 129 […]

You May Like

advertisement