
बिलरियागंज में तिलक समारोह से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिलरियागंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी देवेश कुमार गौड़ पुत्र हंसराज गौड़ ने बिलरियागंज थाने में तहरीर देकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार, उसकी सुपर स्प्लेंडर नम्बर Up 50 Be 5187मोटरसाइकिल को मानपुर निवासी दुर्गा प्रसाद पांडेय पुत्र उमाकांत पांडेय 24 अप्रैल की रात श्रीनगर (सियरहा) गांव में अभिषेक यादव के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लेकर गए थे। कार्यक्रम के दौरान भोजन करने के बाद जब दुर्गा प्रसाद पांडेय मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला।
मौके पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी मिलने पर देवेश कुमार गौड़ ने थाने में तहरीर दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।


