खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरूद्ध हुई कार्रवाई अवैध परिवहन करते 9 वाहन एवं भण्डारण के 2 मामलों पर प्रकरण दर्ज

रायगढ़, 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खजिनों के अवैध परिवहन करते हुए 9 वाहन एवं खनिज रेत के अवैध भण्डारण पर 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को थाना कोतरा रोड, थाना घरघोड़ा में रखा गया है।
         उप संचालक खनिज श्री राजेश मालवे ने बताया कि जप्त किए गए 9 वाहनों में वाहन मालिक श्री गगन साहू वाहन क्रमांक सीजी 13 ए व्ही 7769, श्री गगन साहू वाहन महिन्द्रा सोल्ड, श्री अटल कुमार चक्रधारी सीजी 13 बी ई 9006, श्री मिथुन दास महंत सीजी 13 एएस 8012, श्री अजय चक्रधारी के दो वाहन सीजी 11 ए एन 2857 एवं सीजी 13 ए व्ही 3280, श्री अनिल मिंज सीजी 13 ए जेड 9499, मेसर्स गुरू इंटरप्राईजेस सीजी 13 ए पी 7481 के द्वारा रेत एवं श्री अंकुर अग्रवाल वाहन क्रमांक सीजी 14 डी 0708 के द्वारा अवैध चूना पत्थर का परिवहन किया जा रहा था। इसी तरह एचओजी, एनसीसी एवं सिम्पलेक्स प्रायवेट लिमिटेड तथा श्री बालाजी कन्स्ट्रक्शन प्रायवेट लिमिटेड द्वारा रेत का अवैध भण्डारण किया गया था।
       उपरोक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (निकास और विनियमयन)अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहन, उत्खनन, भण्डारणकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना वैध दस्तावेज के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करना दण्डनीय अपराध है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

Thu Jun 19 , 2025
राजनांदगांव 19 जून 2025। उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने वर्चुअल मोड में जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का शुभांरभ किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित […]

You May Like

advertisement