हरियाणा में पत्रकारों के परिवार के लिए जल्द लागु हो कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना : डॉ. इंदु बंसल

प्रमोद कौशिक

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना।
पंजाब में 65 लाख परिवारों को मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ।

चंडीगढ 12 जुलाई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पत्रकारों के परिवार के लिये कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की है।
उक्त विषय पर पत्रकारो के हितों की मांग करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व् प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने बताया की 2 अक्टूबर से पंजाब में 65 लाख परिवारों को कैशलेस बीमा का लाभ मिलेगा। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में हर बीमारी का इलाज मुफ्त में होगा।
डॉ. बंसल ने कहा की पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हर परिवार को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
डॉ. बंसल ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू हो जाएगी। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत कर चुके हैं।
डॉ. बंसल ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को केवल अपना आधार और वोटर कार्ड देकर पंजीकरण कराना होगा जो बहुत ही सरल प्रक्रिया है।
डॉ. बंसल ने पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में पत्रकारो के परिवारों के लिये कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार 65 लाख परिवारों को 10 लाख रूपये के निःशुल्क इलाज की सुविधा दे सकती है तो हरियाणा में तो लगभग 5000 पत्रकार परिवार होंगे जिन के लिए यह योजना लागू करना हरियाणा सरकार के लिये कोई कठिन विषय नही है।
डॉ. बंसल के कहा की कलमवीर जीवनभर अपने स्वास्थ्य व् जान की परवाह किये बगैर समाज व् सरकार को आइना दिखाने का काम निष्ठा व् ईमानदारी के साथ करता है।
अनेको बार पत्रकार के परिवार को गंभीर बीमार में महंगा इलाज होने के कारण उचित इलाज नही मिल पाता है। ऐसे में उन की मौत तक हो जाती है, ऐसी स्थिति में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना से उस पीड़ित पत्रकार के परिवार को निःशुल्क इलाज मिलने से थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी।
डॉ. बंसल ने हरियाणा के सभी पत्रकारों की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पत्रकारों के परिवार के लिये जल्द से जल्द कैश लेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनईपी के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी भारतीय ज्ञान परंपरा की जानकारीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Jul 12 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि तथा विद्या भारती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च ट्रस्ट के बीच हुआ एमओयू। कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग तथा विद्या भारती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र के […]

You May Like

Breaking News

advertisement