रुड़की/भगवानपर: होटल की आड़ में चल रहे कैसिनो के खेल का भंडाफोड़

रुड़की/भगवानपर: होटल की आड़ में चल रहे कैसिनो के खेल का भंडाफोड़,
सागर मलिक

24 पुरुष और 8 महिलाओं को लिए हिरासत में

SSP डोबाल की अग्रेसिव लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

होटल की आड़ में चल रहे कैसीनो के खेल से उठा पर्दा

छापेमारी के बाद हुए भांडाफोड़ से अवैध कार्यों में लिप्त तत्वों में हडकंप

होटल राजमहल की खुली पोल, पौने तीन लाख के करीब नगदी भी हुई बरामद

दबिश के दौरान टीम ने 24 पुरुष और 08 महिलाओं को लिया हिरासत में

ग्राहकों को लुभाने की महिलाओं पर थी जिम्मेदारी, पत्ते बांटने के साथ सर्व करती थी ड्रिंक

जिम्मेदारी
पकड़े गए लोगों में 25 साल के युवा से लेकर 62 साल का बुजुर्ग भी है शामिल
होटल राजमहल में पुलिस ने लगाया ताला, किया गया सीज

अवैध कार्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने थाना भगवानपुर पुलिस के सहयोग से रामपुर चुंगी स्थित होटल राजमहल में चल रहे बड़े खेल का भंडाफोड़ करते हुए होटल के अंदर से आठ महिलाएं और 24 पुरुष हिरासत में लिए। मौके से फरार होटल स्वामी सहित अन्य जिनमें एक कथित पूर्व पार्षद भी शामिल है कि तलाश की जा रही है।

कसीनो की सूचना पर औचक तौर पर होटल पहुंची पुलिस टीम को देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से कैसिनो कॉइन, ताश गड्ड़ियां, एंट्री कार्ड व दो लाख 74 हजार के करीब नगदी सहित अन्य समान बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए होटल पर विशेष तौर पर महिलाओं को रखा गया था जिनका काम शॉर्ट ड्रेसेज पहनकर ग्राहकों को ड्रिंक्स सर्व करना और ताश के पत्ते बांटना था। पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्ष के युवा से लेकर 62 वर्ष का बुजुर्ग भी शामिल है।

बरामदगी-
1- कसीनो कॉइन- 1895
2- ताश की गड्ड़ी- 10
3- नगदी 274600/-
4- एंट्री कार्ड- 21
5- शराब खाली व आधी भरी हुई बोतल – 05
6- बियर के केन खाली व भरी हुई- 06
7- कांच के गिलास- 16
8- मोबाइल फोन-32

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अवैध कब्जों को लेकर प्रदेश सरकार का रुख सख़्त

Sat Jun 28 , 2025
उत्तराखंड: अवैध कब्जों को लेकर प्रदेश सरकार का रुख सख़्त,सागर मलिक सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का बड़ा अभियान शुरू उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति को रोकने […]

You May Like

Breaking News

advertisement