राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत मेरिट सूची के आधार पर वर्गवार दस्तावेज सत्यापन  27 एवं 28 जनवरी को

महासमुंद 17 जनवरी 2026/ राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (A) अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों से संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2025-26 की तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राक्चयन परीक्षा दिनांक 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क-04 (तृतीय तल) में आयोजित किया जाएगा।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 जनवरी 2026 तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अनुपस्थित या अपूर्ण अभिलेख प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय के पश्चात दस्तावेज सत्यापन एवं किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 फरवरी से, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Sat Jan 17 , 2026
तैयारी तेज करने के निर्देश ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन महासमुंद 17 जनवरी 2026/ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक भव्य गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने अंतिम रूप दिया […]

You May Like

advertisement