
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष बरेली सुनील खत्री ने बताया की
कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) के वर्तमान राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग जी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि दिनांक 16 अप्रैल बृहस्पतिवार को सायं 5:00 बजे दिल्ली के रंगपुरी स्थित होटल बेला मोंटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतीया की अध्यक्षता में आयोजित एनुअल जनरल मीटिंग में कैट कि आगामी 3 वर्ष 2026, 27 ,28 के लिए गवर्निंग काउंसिल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे उन्होंने बताया की गवर्निंग काउंसिल का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है, जो समाप्त होने जा रहा है। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्षीय संबोधन होगा उसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा गत वर्षो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा उसके बाद उपस्थित सदस्यों द्वारा चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और यदि किसी एक पद पर दो सदस्यों द्वारा नॉमिनेशन आता है तो उसके लिए चुनाव कराए जाएंगे वरना सभी पदों पर सर्व सम्मति से निर्विरोध सभी पदाधिकारी चुने जाएंगे इस प्रकार सोहार्द पूर्ण वातावरण में नेशनल गवर्नमेंट काउंसिल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।


