परिजनों के आरोप और अस्पताल की सफाई के बीच फंसा मौत का कारण

विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉक्टर मनीष त्रिपाठी पेश की सफाई

खून मांगकर चंद मिंटो में थमा दी लाश, डेढ़ लाख वसूलने का आरोप

अस्पताल प्रशासन की नई थ्योरी; हार्ट अटैक बता झाड़ा पल्ला

आजमगढ़। लछिरामपुर स्थित विजय सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज के दौरान एक 22 वर्षीय युवक गोलू यादव की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं, दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने रुपयों के लेनदेन पर पल्ला झाड़ते हुए रसीद दिखाने की बात कही। चौतरफा घिरने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सफाई दी है कि पैर काटने के फैसले में देरी होने के कारण युवक की मौत ‘हार्ट अटैक’ से हुई है, जिसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। मऊ जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र का निवासी गोलू पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हुआ था।परिजनों का गंभीर आरोप है कि अस्पताल प्रशासन सुबह से मरीज की हालत सामान्य बताकर इलाज के नाम पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक वसूलता रहा। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक खून की मांग की गई और कुछ ही मिनटों में युवक की मौत की खबर दे दी गई। परिजनों का कहना है कि मौत पहले ही हो चुकी थी और अस्पताल ने सच छुपाया। जिसके बाद हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement