थाना सीबीगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की बढ़ाई गई धाराएं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वादी की नाबालिग पुत्री घर से सौदा लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान अभियुक्त मुख्तयार खां पुत्र जमील खां, निवासी ग्राम तिलियापुर, थाना सीबीगंज, बरेली द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने गोदाम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता व उसके परिजनों को धमकी भी दी गई।
पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना सीबीगंज में लिखित तहरीर देकर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिलियापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी, म0उ0नि0 मधुरानी, कां0 अरविन्द, कां0 विनीत कुमार थाना सीबीगंज बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म में ओंकार दीक्षा मुख्य है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Sun Feb 1 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 मुरथल, 31 जनवरी : समर्थगुरु धारा मुरथल,सोनीपत के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया का हिसार प्रवास के दौरान सांपला,रोहतक में श्री श्री 1008 बाबा कालिदास से एक विशेष आध्यात्मिक मुलाक़ात हेतु पहुँचे। लगभग एक घंटे तक चली […]

You May Like

advertisement