उत्तराखंड:HNB गढ़वाल विवि० के पूर्व कुलपति पर फर्जी तरीके से मान्यता देने पर अगले सप्ताह तक सीबीआई कर सकती है कार्यवाही


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में सीबीआई अगले सप्ताह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें कई गिरफ्तारियां भी संभव हैं। इधर, नोएडा में पूर्व कुलपति जेएल कौल के घर छापा मारने वाली टीम भी देहरादून लौट आई है। वहां से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें कुछ वित्तीय दस्तावेज भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दो दिनों तक इन दस्तावेजों का अवलोकन किया जाएगा।
एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति जेएल कौल और उनके ओएसडी डीएस नेगी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट संस्थानों को मान्यता दी है। उनमें सीटें बढ़ाई गई हैं और नए कोर्स शुरू किए गए।इस मामले में वर्ष 2018 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। इस जांच के क्रम में पिछले माह के अंत में सीबीआई ने कुल छह मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें प्राइवेट संस्थान और उनके मालिकान के नाम भी शामिल हैं।

मुकदमों के बाद सीबीआई ने कुल 14 स्थानों पर छापे मारे थे। इनमें 12 देहरादून, एक श्रीनगर और एक जेएल कौल के घर नोएडा में छापा मारा गया। सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेएल कौल के घर से कई वित्तीय व अन्य दस्तावेज हासिल हुए हैं।

इन सभी का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद अगले सप्ताह इसमें कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:एक्शन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भ्र्ष्टाचार पर सीएम का पहला प्रहार

Sun Jul 11 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून: उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। धामी सरकार ने चीनी घोटाला आरोपी मुख्य अभियंता आरके सेठ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दी है। गन्ना सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement