लूट के बाद हत्या कर शव खेत में दफनाया, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बारादरी, बरेली पर मनोज राणा द्वारा अपनी बहन पूजा राणा (उम्र लगभग 30 वर्ष), जो इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती थी, दोपहर घर से निकलने के बाद वापस न लौटने की सूचना दी गई। गुमशुदगी दर्ज कर जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से ज्ञात हुआ कि पूजा राणा, विमल कुमार पुत्र स्व0 नाथूलाल निवासी ग्राम बड़ेपुरा थाना हाफिजगंज बरेली की गाड़ी (UP32GB5548) में सवार हुई थी। पूछताछ में अभियुक्त विमल कुमार ने पैसों के विवाद एवं शराब के नशे में गुस्से में आकर पूजा राणा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया तथा मृतका का शव को नकटिया नदी के जंगल क्षेत्र में दबाने व मृतका की स्कूटी को पीलीभीत की बड़ी नहर में फेंकने की बात बताई। अभियुक्त की निशानदेही पर शव बरामद कर मोर्चरी भेजा गया तथा तहरीर के आधार पर थाना बारादरी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विमल कुमार को मृतका की स्कूटी एवं मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु पुलिस अभिरक्षा में ले जाया गया। स्कूटी की बरामदगी जनपद पीलीभीत से की गई, तत्पश्चात मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियुक्त को बीडीए रामगंगा कॉलोनी थाना क्षेत्र बिथरी चैनपुर लाया गया, जहां अभियुक्त द्वारा एक स्थान बताते हुए मोबाइल रखने* की बात कही गई।
उक्त स्थान पर अभियुक्त ने पूर्व से छुपा कर रखे लोडेड तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस अभिरक्षा से भागने से रोकने एवं आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज UPHC में बसंत पंचमी के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा एक संक्षिप्त एवं रचनात्मक कार्यक्रम किया गया आयोजित

Sat Jan 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस UPHC सी.बी.गंज में बसंत पंचमी के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा एक संक्षिप्त एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन MOIC डॉ. मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर Sunflower (सूरजमुखी) थीम के माध्यम से स्वास्थ्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement