केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया होली का पर्व

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्कूल में तिलक लगाकर होली का पर्व मनाया।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में रंगों और खुशियों का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्कूल में होली महोत्सव कार्यक्रम 11वीं की छात्रा तनीषा ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल और अध्यापिकाओं ने तिलक लगाकर होली का पर्व मनाया। प्रिंसीपल ने होली के अवसर पर कहा कि होली के रंग हम सब में प्रेम और अपनत्व के रंग भरते हैं और हमारे आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर हमें रासायनिक रंगों और पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन का प्रयोग नहीं कर के हम ना केवल पानी बचा सकते हैं बल्कि शरीर को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इस अवसर पर सभी स्कूल अध्यापिकाएं प्रभजीत विर्क, नीलम शर्मा, मोनिका मेहता, सुनीता, किरण गौड़, रंजना शर्मा, कविता, हरप्रीत, अंकिता उपस्थित रही।
होली के अवसर पर बनाए चित्रों के साथ विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम महिला बी. एड. महाविद्यालय में इग्नू परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे सहायक - क्षेत्रीय निदेशक

Thu Mar 17 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम महिला बी. एड. महाविद्यालय में चल रही है इग्नू की टर्म एंड परीक्षा। कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से संचालित श्री जयराम महिला […]

You May Like

advertisement