सत्संग, प्रभात फेरी निकाल कर सादगी से मनाई विवाह की वर्षगांठ

सत्संग, प्रभात फेरी निकाल कर सादगी से मनाई विवाह की वर्षगांठ

वीरनगर व गोबिंद एंकलेव अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यो नें किया सत्संग

फिरोजपुर 18 नवम्बर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

पावन कार्तिक मास गोवर्धन पूजा के दिन अमृत वेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों नें संस्था अध्यक्ष व संस्थापक श्री सचिन नारंग जी की विवाह की बीसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में वीर नगर में सुबह 6 बजे सत्संग कर प्रभात फेरी निकाली। साथ ही शनिवार सुबह रवि सचदेवा, अश्वनी सचदेवा गोबिन्द एंकलेव निवासी के घर में कीर्तन कर प्रभात फेरी निकाली। नमन गर्ग ने रिद्धि सिद्धि के दाता गणपती गणेश जी महाराज की स्तुति कर भजन कीर्तन का आरंभ किया। सक्षम बजाज, करन मोंगा, प्रिंस चावला ने सुन्दर भजनों का गायन किया। विक्रम बजाज, वंश नारंग, अंकुश सचदेवा ने धर्म ध्वजा साथ प्रभात फेरी निकाली साथ साथ भक्तों नें नाचते गाते राधे राधे बोलते हर्षउल्लास के साथ नगर भ्रमण किया। अशोक शर्मा, चंदन शर्मा ने संगत पर फूलों की वर्षा करते हुए प्रभात फेरी का स्वागत किया। अमन मैडम, सीमा कक्कड़, सारिका, तिशा सचदेवा, युवान, कृषज,परमवीर शर्मा, मंगतराम शर्मा, राजेश सचदेवा,कुलवंतराय सलूजा,संजीव हांडा ,मनोज गखड़,मोहित कुमार मिक्की, विप्पन उप्पल,गतीन्द्र कमल,प्रिन्स शर्मा (मामा ) एव भारी संख्या में शहर निवासी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौमाता की पूजा से खुश होते हैं देवता

Sat Nov 18 , 2023
गौमाता की पूजा से खुश होते हैं देवता। 20 नवंबर सोमवार को मनाया जा रहा है गोपाष्टमी का पावन पर्व। कुरुक्षेत्र : प्राचीन धर्म ग्रंथो में गौमाता की पूजा के महत्व के बारे में व जन्मकुंडली के अनेकों दोष के निवारण के इलावा असाध्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए […]

You May Like

advertisement