श्री ब्राह्मण कुल गौरव भारत माता के वीर सपूत महांन कांतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद जी का जयंती समारोह मनाया

शहीदों से प्रेरणा ले, करें देश हित कार्य : एडवोकेट भारती

मोगा : 23 जुलाई [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := श्री ब्राह्मण सभा (पंजाब) मोगा की ओर से आज सिविल लाइन स्थित ब्रह्मचारी योगीराज जी की कुटिया में भारत के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनके 115 वें जन्म दिवस पर नमन किया। समूह सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और लड्डुओं से सबका मुंह मीठा कराया। सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप भारती ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वालों में ब्राह्मण वर्ग का भी अमूल्य योगदान रहा है। जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद 16 वर्ष की आयु में ही देश की आजादी के सलिए जेल चले गए थे। 23 जुलाई 1906 को जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने मात्र 24 साल की आयु में ही अपनी जान देश पर कुर्बान कर दी थी। उनके शहीद होने उपरांत पुलिस ने बिना किसी को कुछ बताए, उनका अंतिम संस्कार किया था ताकि लोगों का गुस्सा एक दम से ना फूट पड़े। आज के युवा वर्ग को ऐसे शहीदों से प्रेरणा लेकर देश हित में काम करना चाहिए ताकि शहीदों के सपनों के अनुसार देश का निर्माण हो सके। इस अवसर पर लखविंदर कौशिक तथा खुशवंत राय जोशी (कार्यकारी अध्यक्ष गीता भवन) ने भी चंद्र शेखर आजाद के जीवन पर समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर योगी राज वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम चन्द्र शर्मा, डा: कमल शर्मा, सभा के उपाध्यक्ष मंगत राम शर्मा अमृत पाल शर्मा, विजय शर्मा, महासचिव विजय कुमार शर्मा, सचिव डिम्पी शर्मा, चंचल शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारत में छिपा है जीवन का सार

Fri Jul 23 , 2021
संवाददाता-श्री आदित्य चतुर्वेदीअजमतगढ़-आजमगढ़ महाभारत की कहानी केवल कोई पौराणिक कथा तक सीमित नहीं है,यह जीवन का सार है,अगर आधुनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो मैनेजमेंट के सारे सूत्र महाभारत में मौजूद है,महाभारत हमें कर्म की शिक्षा और व्यावहारिक जीवन का ज्ञान देती है,और हमें बताती है कि हमारे कर्म कैसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement