रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सपा के वरिष्ठ नेता स्व0 तहसीलदार पाण्डेय की मनाई गयी पुण्यतिथि
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ नेता स्व0तहसीलदार पाण्डेय की पुण्यतिथि मनाई गयी। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0पाण्डेय एक सच्चे समाजवादी नेता थे। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत किया और अन्त तक समाज के दबे, कुचलों, शोषितों की आवाज बुलन्द किया।
पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ने कहा कि वह नौजवानों के प्रेरणाश्रोत थे। जाति, धर्म, मजहब की राजनीति करने वालों से हमेशा लड़ा करते थे।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के लोग संकल्प लेकर आने वाले 2022 में प्रदेश के आम चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे। इसके लिए बहुत से कार्यक्रमों पर चर्चा हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी योगी की जनविरोधी नीतियॉ कमरतोड़ मॅहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुण्डाराज से आम जनता त्रस्त है। पदाधिकारी गॉव-गॉव, घर-घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को आगाह करें। कार्यक्रम में एम0एल0सी0 राकेश यादव, विधायक डा0संग्राम यादव, नफीस अहमद, अध्यक्ष जि0पं0 विजय यादव, पूर्व विधायक रामजग राम, बेचई सरोज, पूर्व मंत्री डा0रादुलार राजभर, विद्या चौधरी, पूर्व एम0एल0सी0 कमला यादव, जयराम सिंह पटेल, प्रेमा यादव, देवनाथ साहू, बबिता चौहान, द्रौपदी पाण्डेय, सिंगारी गौतम, अनीता सरोज, रागिनी सिंह, जगदीश राम, अजीत राव, ओमप्रकाश राय, विनित राय, राजेश सरोज, राजेश, डा0हरिराम सिंह यादव, रमेंश निषाद, जोरार खान, परवेज अहमद, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।