उभरते हुए खिलाड़ियों को हॉकियाँ भेंट कर मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

खेलों को बढ़ावा देने में मदद कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता

फिरोजपुर, अगस्त 1 4 , 2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

सामाजिक गतिविधि में एक और कीर्तिमान जोड़ते हुए, मयंक फाउंडेशन ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के सर्वेक्षण के आधार पर नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में ज़रूरतमंद भावी खिलाड़ियों को 11 हॉकी स्टिक भेंट किए। मयंक फ़ाउंडेशन के उपाध्यक्ष विपुल नारंग ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मोंगा ने उन्हें संपर्क कर बताया कि हॉकी स्टेडियम के दौरे पर उन्हें कुछ बच्चे मिले जो हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया की वे भी हॉकी खेलना चाहते हैं पर उनके पास हॉकी स्टिक ख़रीदने के पैसे नहीं हैं। विपुल नारंग ने तुरंत मयंक फ़ाउंडेशन की टीम से बात करके अगले दिन ही 11 भावी खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक भेंट किए।

इस अवसर पर सचिव रैड क्रास अशोक बहल ने कहा कि कोई भी खेल बच्चों के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। उम्मीद है कि फिरोजपुर एक बार फिर खेल के पन्नों पर सुर्खियों में रहेगा, अगर हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से आने वाले समय में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अच्छे हॉकी खिलाड़ी तैयार कर सकें।

इस अवसर पर सभी उपस्थित खिलाड़ियों को ‘ हर घर तिरंगा ‘ के तहत घरों में फहराने को झंडे भी वितरित किए गए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान के लिए 14 अगस्त का दिन आजादी का इतिहास बन गया. जबकि भारत के लिए यह दिन किसी विभीषिका से कम नहीं - पीएम मोदी

Mon Aug 15 , 2022
PM मोदी ने विभाजन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, कहा- इतिहास का वो दुखद दौर…पाकिस्तान के लिए 14 अगस्त का दिन आजादी का इतिहास बन गया. जबकि भारत के लिए यह दिन किसी विभीषिका से कम नहीं है. भारत इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप […]

You May Like

advertisement