राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के सभागार में दिव्य आरतीक्रम कार्यक्रम का आयोजन।

राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के सभागार में दिव्य आरतीक्रम कार्यक्रम का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- आज पंचज्योति शक्तितीर्थ सिध्दाश्रम में पिछले 24 साल से चल रहे अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के स्थापना दिवस व चैत्र नवरात्रि के तृतीया दिन के शुभ अवसर पर राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सैकंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र के सभागार में दिव्य आरतीक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन जिला कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में हुआ जिसके अंतर्गत माता आदिशक्ति जगतजन्नी व सदगुरुदेव श्री शक्ति पुत्र जी महाराज का आशिर्वाद प्राप्त करने के लिए दिव्य आरतीक्रम व जयकारों का उदघोष किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण काम्बोज ने किया व माता के जयकारे राम पाल मान्जू व सुमन लता ने लगवाए। आरती क्रम में स्कूल के बच्चों व सारे स्टाफ सदस्यों ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए गुरुदेव जी का आशिर्वाद प्राप्त किया। भगवती मानव कल्याण संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर मैहता ने गुरुदेव जी की विचार धारा से सभी को अवगत कराया। बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सन्तोष शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवी के नवरात्रों का विशेष महत्व है क्योंकि माता के ये नौ दिन सभी प्राणियों में नवजीवन का संचार करते हैं। उन्होंने बच्चों को वार्षिक परीक्षा की बधाई देते हुए कहा कि पूर्ण निष्ठा व लग्न से यदि अध्ययन करोगे तो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करोगे व जीवन में उन्नति के शीर्ष पर पहुँचोगे। प्राचार्य सचिंदर कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुरिंदर सैनी, प्राध्यापक शिव कुमार, सुरेंदर भट्टी, राजमोहिन्दर शर्मा, राजेंदर कुमार, राहुल कुमार, रामेश्वर, रवि धीमान, बलराम, श्याम शर्मा, मांगे राम शर्मा, पुष्पा सैनी, सन्तोष सैनी, रितू सैनी, सुषमा देवी, सविता, सनिता, गुरप्रीत सैनी, बाला देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਲੱਗਾ ਵੱਡਾ ਝੱਟਕਾ ਐਮ ਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਵਿਧਾਇਕ ਪਿੰਕੀ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਵਿਕਾਸ ਪੁਰਸ਼

Thu Apr 15 , 2021
ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਲੱਗਾ ਵੱਡਾ ਝੱਟਕਾ ਐਮ ਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲਵਿਧਾਇਕ ਪਿੰਕੀ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਵਿਕਾਸ ਪੁਰਸ਼ 15 ਅਪਰੈਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ[ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਝੱਟਕਾ ਲੱਗਾ ਜਦੋਂ ਵਾਰਡ ਨੰ.2 ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਭਾਜਪਾ ਐਮ ਸੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਨੇ ਵਿਧਾਇਕ ਪਰਮਿੰਦਰ […]

You May Like

advertisement