अतरौलिया आज़मगढ़: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गोपालीपट्टी से मदियापार तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपाली पट्टी गांव से मदियापार स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मदियापार मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह पालीवाल की अध्यक्षता में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई जो बाद में मदियापार बाजार में पहुंचकर पदयात्रा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोयलसा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिला मंत्री सुखेंद्र प्रताप सिंह तथा रामधनी विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा मौजूद रहे। इस बाइक रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक किया गया कि आगामी 15 अगस्त को हर घर तिरंगा दिखना चाहिए। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष नीरज सिंह पालीवाल ने कहा कि बहुत ही मेहनत के बाद हम लोगों को आजादी मिली है। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला मंत्री सुखेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। हम लोगों ने क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त के दिन हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व ग्राम प्रधान गोपाली पट्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष भाजपा,रमाकर सिंह मंडल महामंत्री भाजपा,राहुल सिंह सेक्टर संयोजक गौरी, मंडल संयोजक सर्वेश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, आशीष सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: इंद्रपाल आर्य जी की तरफ से देशवासियों को 75 वे स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं,

Sun Aug 14 , 2022
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ऐसी विभाग इंद्रपाल आर्य जी के तरफ से पूरे देशवासियों को 75 वें स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को भारत अपना 75वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस साल पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान […]

You May Like

advertisement