पत्रकारों को रेल में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करे केंद्र सरकार : अश्वनी वालिया, दलबीर सिंह मलिक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र,10 जुलाई : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया एवं मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर सिंह मलिक ने संयुक्त बयान जारी करते हुए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय से मांग की है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को भारतीय रेल में निःशुल्क अथवा विशेष रियायती यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज, सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। समाचार संकलन, प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, चुनावों, सामाजिक एवं सरकारी कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग के लिए उन्हें लगातार विभिन्न स्थानों की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में रेल यात्रा की निःशुल्क सुविधा मिलने से पत्रकार अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।
अश्वनी वालिया एवं दलबीर सिंह मलिक ने कहा कि देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए केंद्र सरकार को पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए उनकी यात्रा संबंधी सुविधाओं में वृद्धि करनी चाहिए।
उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि मान्यता प्राप्त एवं पात्र पत्रकारों के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाकर भारतीय रेल में निःशुल्क अथवा विशेष रियायती यात्रा सुविधा लागू की जाए। इससे पत्रकारों को राहत मिलेगी और वे देश एवं समाज की सेवा और अधिक समर्पण के साथ कर सकेंगे।
अंत में दोनों नेताओं ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार पत्रकारों की इस जनहितकारी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी भरतमुनि गौरव सम्मान से सम्मानित

Sat Jul 11 , 2026
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 जुलाई : फरीदाबाद में सूत्रधार थियेटर फाउंडेशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा कला परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष महेश जोशी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भरतमुनि गौरव सम्मान से नवाजा गया। संस्था के निदेशक अनिल नैयर ने कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार […]

You May Like

Breaking News

advertisement