सेंट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Oplus_131072

सेंट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
आजमगढ़। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आजमगढ़ में 14 फरवरी 2026 को विद्यालय का वार्षिक उत्सव (Annual Function) बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र श्री सहजानन्द राय एवं पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.सी.एस. अधिकारी श्री संत रंजन श्रीवास्तव (मजिस्ट्रेट, सगड़ी तहसील) तथा सीओ सिटी श्री शुभम तिवारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सरस्वती वंदना एवं दुआ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में स्वागत गीत एवं वेलकम डांस की प्रस्तुति दी गई।
इसके बाद गणेश वंदना, कश्मीरी लोक नृत्य, नन्हे-मुन्नों द्वारा “Shake it, Shake it” प्रस्तुति, सीनियर छात्रों का फैशन शो, देशभक्ति गीत, गजल, भजन, पंजाबी लोक नृत्य, राजस्थानी नृत्य, बंगाली डांस, इंग्लिश हिप-हॉप डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। साइबर सुरक्षा पर आधारित नाटक और भारतीय चित्रों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
विशिष्ट अतिथि श्री संत रंजन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, छात्रों की प्रतिभा और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार ने अनुशासन और गुणवत्ता के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है।
विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल का उद्देश्य उचित शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती तरन्नुम खानम, प्रबंधक श्री नवाज अहमद खान, प्रबंधक श्री आजाद अहमद खान तथा डायरेक्टर सुश्री रेखा सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़।दीवानी कचहरी में बम की सूचना पर मचा हड़कंप कचहरी परिसर को कराया गया खाली बम निरोधक दस्ता डाक एस्कॉर्ट टीम परिसर की कर रही है सघन तलाशी

Mon Feb 16 , 2026
आजमगढ़।दीवानी कचहरी में बम की सूचना पर मचा हड़कंप कचहरी परिसर को कराया गया खाली बम निरोधक दस्ता डाक एस्कॉर्ट टीम परिसर की कर रही है सघन तलाशी आजमगढ़। दीवानी कचहरी में सोमवार को सुबह बम होने की सूचना से अचानक अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय […]

You May Like

Breaking News

advertisement