सीईओ श्री एस आलोक ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद, 10 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 52 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ श्री एस. आलोक ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, श्री रविराज ठाकुर, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
जन चौपाल में ग्राम कोटनपाली बागबाहरा निवासी सदाराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु आवेदन किया गया जिस पर संबंधित अधिकारी को शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम झिलमिला महासमुंद के निवासियों द्वारा वन अधिकार पत्र एवं रोजगार गारंटी योजना की बकाया राशि दिलाने हेतु आवेदन किया गया। अजय दास मानिकपुरी द्वारा पंडित दीनदयाल ग्रामीण कृषि मजदूर योजना के तहत राशि दिलवाने हेतु आवेदन किया गया। इसके अलावा पट्टा बेदखली, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नामांतरण त्रुटि, अवैध कब्जा, मुआवजा राशि, साथ ही अन्य माँग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय-सीमा की बैठक में शहीद आकाश राव को दी गई श्रद्धांजलि

Tue Jun 10 , 2025
जिला प्रशासन ने 2 मिनट का मौन रखकर जताया सम्मान महासमुंद, 10 जून 2025/ जिला कार्यालय में आज आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक की शुरुआत शहीद श्रद्धांजलि से की गई। बीते दिनों सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि […]

You May Like

Breaking News

advertisement