हरियाणा: केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाकर चाचा नेहरू को याद किया गया

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाकर चाचा नेहरू को याद किया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों ने सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिए।

कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प. जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। जूनियर विंग के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान में ‘इती सी हंसी इती सी खुशी और बम-बम भोले मस्ती में डोले’ गीतों पर अभिनय नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा नर्सरी और के.जी. के विद्यार्थियों ने बैलून रेस, कक्षा प्रथम व द्वितीय में फ्रॉग जंप, कक्षा तृतीय से पंचम तक विद्यार्थियों ने लेमन रेस में भाग लिया। सीनियर ग्रुप के लड़कों और लड़कियों ने कबड्डी मैच में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि हमें बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर किरण, रंजना शर्मा, शीनू, मोनिका वैद्य, किरण बाला , पूजा गुप्ता ,सुखवीर, घनश्याम और आशीष आदि अध्यापक मौजूद रहे।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चे अपने अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ एवं स्कूल परिसर में कार्यक्रम अवसर पर टीचर एवं बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में साहित्य सदन का लोकार्पण किया गया

Mon Nov 14 , 2022
प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में साहित्य सदन का लोकार्पण किया गया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम में नए तरह के साहित्य का सृजन होगा। कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपनों से ठुकराए व अपनों द्वारा घरों से निकाले गए बुजुर्गों के चेहरों पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement