![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230626-WA0013-1024x450.jpg)
हरियाणा चैंबर ऑफ़ कामर्स के चेयरमैन ने मंगोलिया के राजदूत का किया स्वागत।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कृषि, पर्यटन व शिक्षा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा।
कुरुक्षेत्र, 26 जून : हरियाणा चैंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन डा. नरेंद्रपाल गुप्ता एवं वीरेंद्र सिंघल व अन्य सदस्यों ने कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव का स्वागत किया। डा. नरेंद्रपाल गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में कृषि, पर्यटन व शिक्षा को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव से चर्चा की।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जो कि भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से उत्पन्न पावन श्री मद भगवत गीता की जन्म स्थली है के बारे में राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव को अवगत करवाया। कुरुक्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में किस प्रकार बढ़ाया जाए बारे विचार किया गया। विशेषकर हरियाणा के कृषि क्षेत्र बारे विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कुरुक्षेत्र में स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में मंगोलियन विद्यार्थयों के शिक्षाग्रहण करने बारे विचार हुआ।
इस मौके पर मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव ने हरियाणा चैंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री को मंगोलिया आने का न्योता भी दिया।
हरियाणा चैंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन डा. नरेंद्रपाल गुप्ता मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव का स्वागत करते हुए एवं मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव से चर्चा करते हुए हरियाणा चैंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य।