शहीद जवानों की याद में स्मारक स्थापित करेगी चमार रेजिमेंट मैमोरियल ट्रस्ट

शहीद जवानों की याद में स्मारक स्थापित करेगी चमार रेजिमेंट मैमोरियल ट्रस्ट।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
दूरभाष – 9416191877

1 अक्टूबर को बीड़ फार्म हांसी में आयोजित होगा स्थापना समारोह।

हिसार 29 सितंबर : चमार रेजिमेंट मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मारक स्थापना समारोह 1 अक्टूबर को निकटवर्ती गांव बीड़ फार्म हांसी में आयेाजित करने जा रहा है। चमार रेजिमेंट मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष चौ. मनजीत मोखरा, महासचिव दिनेश श्योराण, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंहमार व चमार रेजिमेंट में हुए शहीदों पर पहली पुस्तक लिखने वाले सतनाम सिंह ने शहर के निजी रेस्तरां में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी।
पत्रकारा वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर रविवार को हांसी के गांव बीड़ फार्म में सुबह 10 बजे स्मारक स्थापना समारोह का कार्यक्रम रहेगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। स्मारक की स्थापना चमार रेजिमेंट में शहीद हुए जवानों के परिजनों द्वारा की जाएगी जिन्हें इसके लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इसके अलावा इस समारोह में हिसार जिले के अलावा पूरे प्रदेश से लोग उपस्थित रहेेंगे। शहीदों के सम्मान में इस स्मारक का निर्माण किया जा रहा है ताकि आगे आने वाली पीढिय़ों को इससे प्रेरणा मिल सके। जिन वीर सैनिकों ने हमारे देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है यह स्मारक उन्हें श्रद्धांजलि व यादगार के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि यह विश्व का ऐसा पहला स्मारक होगा।
वार्ता में चौ. मनजीत मोखरा, दिनेश श्योराण, विक्रम सिंहमार, महेंद्र सिंह व सतनाम सिंह के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनाजपुर आज़मगढ़: धूमधाम से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

Fri Sep 29 , 2023
धूमधाम से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती मेहनाजपुर ,आजमगढ़।मेहनाजपुर में जनता इंटर कॉलेज में सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा भगत सिंह का आज ही के दिन अर्थात 28 सितम्बर 1907 को जन्म हुआ था। जबकि उन्होंने वीरगति 23 मार्च 1931 […]

You May Like

Breaking News

advertisement