जैजेपुर विधायक के गृह ग्राम जमगहन के धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था का आलम


मालखरौदा। जनपद पंचायत मालखरौदा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जमगहन के धान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था का आलम है। धान खरीदी प्रभारी द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिससे लाखों का धान बारिश के पानी की भेंट चढ़ सकता है।


गौरतलब है कि मालखरौदा अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत जमगहन चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का गृह ग्राम हैं। कुछ समय पहले विधायक ने नवीन धान खरीदी केंद्र जमगहन का उदघाटन किया था जहां इन दिनों अव्यवस्था देखने को मिल रहा है। धान खरीदी प्रभारी प्रमोद चंद्रा की घोर लापरवाही सामने आयी है। धान खरीदी केंद्र में खरीदी किए धान की देख रेख में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। धान के स्टाॅक नीचे भूसा और ईंट लगाना होता है ताकि बरसात के पानी से धान सुरक्षित रहे। मगर यहां पर किसी प्रकार से नियमों का पालन प्रभारी द्वारा नहीं कराया जा रहा है। जिससे बरसात होने पर जमनी नीचे रखे धान कभी भी खराब हो सकते हैं जिससे शासन की हानी हो सकती हैं।

कोविड – 19 के नियमो का पालन नहीं

धान खरीदी केंद्र जमगहान में खरीदी प्रभारी द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां न ही मास्क लगाया जा रहा है न ही सेनेटाइजर का उपयोग किया जा रहा था। न ही किसी प्रकार के दिशा निर्देश कोरोना को लेकर चस्पा किया गया है। जो धान खरीदी प्रभारी की घोर लापवाही दर्शाता है।

वर्जन
हमसे जितना हो सका व्यवस्था किया गया है किसानों को मास्क और सेनेटाइजर इस्तेमाल करने बोला जाता है।
प्रमोद कुमार चंद्रा ( धान खरीदी प्रभारी -जमगहन)

वर्जन
यदि खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा लापरवाही किया जा रहा है तो उन पर जरूर कार्यवाही किया जाएगा।राहुल पांडे ( तहसीलदार मालखरौदा)

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज। पुलिस शांति भंग की आशंका में किया चालान

Sat Jan 9 , 2021
इंदरगढ़ कन्नौज पुलिस शांति भंग की आशंका में किया चालानवीं वी न्यूज़ संवाददाता कु देवेंद्र सिंहइंदरगढ़ पुलिस द्वारा शांति भंग में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था की बेहतर स्थिति बनाए रखने एवं प्रभावी पुलिसिंग के क्रम में उप निरीक्षक मोहम्मद तौकीर द्वारा अभियुक्त नाहर सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह उम्र करीब […]

You May Like

Breaking News

advertisement