चारों धाम वैलफेयर एसोसिएशन हिसार ने मनाया लोहड़ी का पर्व।

चारों धाम वैलफेयर एसोसिएशन हिसार ने मनाया लोहड़ी का पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हिसार :- चारों धाम वैलफेयर एसोसिएशन 8 मरला कालोनी पटेल नगर हिसार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी का पर्व कालोनी वासियों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ पार्क में मनाया गया। मंत्रोच्चारण के साथ एसोसिएशन के प्रधान चंद्रभान गांधी, ईश आर्य राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा व कालोनी वासियों ने दीप प्रज्वलित कर के लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित की। इसके उपरांत कालोनी वासियों ने विधिवत रूप से पूजन किया व प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ‘सुंदरी-मुंदरी हो तेरा कौन बेचारा हो’ आदि गीत गाए। एसोसिएशन के प्रधान चंद्रभान गांधी ने लोहड़ी के बारे में बताया कि हर वर्ष लोहड़ी क्यों मनाई जाती है। इस अवसर पर राजेश गांधी, पिंकी खन्ना,गौरव बक्शी,ओमप्रकाश मलिक,हरीश गांधी,अश्विनी चुघ,गोपाल दास मनचंदा,सुरेश भल्ला,अशोक लुथरा, खुशपाल सचदेवा,गोपाल दास मनचंदा,डॉ संजय पाल, ईश ऐलावादी,राजकुमार भुटानी,बिट्टू सिंह,प्रवीण चुघ,हरीश छाबड़ा जितेंद्र महता, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व कालोनीवासी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन,।

Thu Jan 14 , 2021
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन,। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हिसार :- अखिल भारतीय विश्व हिंदु परिषद की हिसार नगर इकाई द्वारा लाला लाजपतराय विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement