चारधाम यात्रा 2025: ऑफलाइन पंजीकरण हुए शुरू, हरिद्वार ऋषिकेश समेत इन जगहों पर लगे काउंटर पर पहुंचे लोग

चारधाम यात्रा 2025: ऑफलाइन पंजीकरण हुए शुरू, हरिद्वार ऋषिकेश समेत इन जगहों पर लगे काउंटर पर पहुंचे लोग,
सागर मलिक

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश समेत इन जगहों पर लगे काउंटर पर लोग पहुंच रहे हैं। सुबह से देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इस बाद 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन के माध्यम से किए गए। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन करने की व्यवस्था की है।

चारधाम यात्रा मार्गों के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 पंंजीकरण काउंटर बनाए गए। जहां पर तीर्थयात्री यात्रा का पंजीकरण कर सकते हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले पंजीकरण अनिवार्य है। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

Tue Apr 29 , 2025
देहरादून: संविधान बचाओ रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसी,सागर मलिक विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई बैठक कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारियों के लिए विकासनगर व सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की […]

You May Like

Breaking News

advertisement