चारधाम यात्रा : उत्तरकाशी के हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत

चारधाम यात्रा : उत्तरकाशी के हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आलमगीरीगंज निवासी मां-बेटी चारधाम यात्रा पर निकली थीं। गंगोत्री से यमुनोत्री जाते वक्त उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया। शहर कोतवाली इलाके के आलमगीरीगंज निवासी राधा अग्रवाल (79 वर्ष) और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल तीर्थयात्रा पर गई थीं। मां-बेटी ने देहरादून से हेलिकॉप्टर में सीट बुक कराई गई थीं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी।
हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें राधा अग्रवाल और रुचि अग्रवाल समेत छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राधा अग्रवाल के पति का साल 2022 में निधन हो चुका है। उनका सराफा का कारोबार था। इनकी तीन बेटियां हैं। बेटा नहीं है। तीनों बेटियों का विवाह हो चुका है, जो दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में रहती हैं। चार माह पहले राधा अग्रवाल मुंबई में बेटी रुचि अग्रवाल के पास गईं थीं, वहीं से चारधाम की यात्रा पर निकली थीं। हेलिकॉप्टर हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों के शव मुंबई ले जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन

Sat May 10 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा का किया गया भव्य आयोजन (पंजाब) फिरोजपुर 9 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जंजघर,संजौली,शिमला में सात दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन चल रहा। कथा प्रारम्भ में लितेश कुमार,खुशबिंदर कुमार और अश्वनी कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement