पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला गया चेकिंग अभियान

रायबरेली
रिपोर्ट – विपिन राजपूत
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला गया चेकिंग अभियान
स्लग – गदागंज थाना इंचार्ज दयानंद तिवारी की सक्रियता से क्षेत्र में बनी शांति की मिसाल, दीपावली से पहले चला सघन चेकिंग अभियान
एंकर: रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना इंचार्ज दयानंद तिवारी ने अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। दयानंद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी। थाना इंचार्ज की कार्यशैली और तत्परता की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। उनका कहना है कि तिवारी हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए तत्पर रहते हैं। दयानंद तिवारी ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है, ताकि लोग निर्भय होकर दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मना सकें।