अमेरिका में भी मनाया लोकआस्था का महापर्व छठ

अमेरिका में भी मनाया लोकआस्था का महापर्व छठ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अमेरिका में सूर्य को अर्घ्य देकर किया महापर्व छठ का समापन : सुनील राय।

कुरुक्षेत्र, 20 नवम्बर : विदेश में भी लोकआस्था के महापर्व छठ ने अद्भुत छटा बिखेरी है। पूर्वांचल के लोग अपनी माटी से दूर रहकर भी अपनी विरासत के साथ संस्कृति को संजोए हुए हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती से जाकर अमेरिका में व्यवसाय कर रहे सुनील राय ने बताया कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों में बसे भारतीयों ने छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाया।
उन्होंने स्वयं भी अन्य लोगों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी माता की पूजा कर अपने परिवार और देश की कुशलता की कामना की। राय ने बताया कि जिस भव्यता के साथ भारत के कोने-कोने में छठ महापर्व मनाया गया, ठीक उसी भव्यता और उमंग के साथ विदेश की धरती अमेरिका में भी भारतीयों ने छठ पूजन किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगा। यहां भी चार दिन तक छठ महोत्सव मनाया गया। राय ने कहा कि वे चाहे व्यवसाय के लिए विदेश आए हैं, लेकिन अपनी परंपरा और सूर्योपासना के पर्व छठ को कैसे भूल सकते हैं। सूर्य की महिमा पूरी दुनिया जान सके, यही उनका मकसद है। विदेशों में बसे भारतीय प्रवासी तालाब या घरों में हौद बनाकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में छठ पूजन अवसर पर सुनील राय।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल का फार्म देखकर अभिभूत हुए जूनागढ़ विश्वविद्यालय के डीन और कृषि वैज्ञानिक

Mon Nov 20 , 2023
गुरुकुल का फार्म देखकर अभिभूत हुए जूनागढ़ विश्वविद्यालय के डीन और कृषि वैज्ञानिक। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक कृषि मिशन को प्रकृति और मानवता के लिए वरदान बताया। कुरुक्षेत्र, 20 नवम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म का अवलोकन करने हेतु गुजरात की जूनागढ़ कृषि यूनिवर्सिटी […]

You May Like

advertisement