गुदगुदी ग्रुप सदस्यों से रूबरू होने की चाह में चेन्नई से स्पेशल कुरुक्षेत्र पहुंचे छत्रपति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सदस्यों ने किया स्वागत, कुरुक्षेत्र के तीर्थस्थलों का करवाया भ्रमण।

कुरुक्षेत्र, 23 नवंबर :- किसी के प्यार में किसी शख्स को अपने कर्मक्षेत्र से दूसरे राज्य में पहुंचने की खबरें तो अक्सर सुनने और देखने को मिलती हैं परन्तु एक वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों से रूबरू होने की चाह में कोई शख्स चेन्नई से कुरुक्षेत्र पहुंच गया।यह नज़ारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में देखने को मिला जब चेन्नई में नौकरी करने वाले छत्रपति भादानी जोकि गुदगुदी जंक्शन की शाही ट्रेन गुदगुदी सुपरफास्ट के इंचार्ज भी हैं,कुरुक्षेत्र में स्पेशल सदस्यों से मिलने पहुंच गए। गुदगुदी जंक्शन समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़,उपाध्यक्ष अनुज गौड़, संरक्षक जितेन्द्र बंसल और पदाधिकारियों अवनी गुप्ता, अशोक शर्मा बाली, सुनील अंगीरस, सुशील भार्गव, गुलशन दहिया, डॉ. राजेश वधवा व कुलदीप चोपड़ा आदि ने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर छत्रपति का न केवल गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, बल्कि उन्हें धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थानों का भ्रमण भी करवाया।ग्रुप सदस्यों द्वारा छत्रपति को श्रीफल,स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।वे ग्रुप के कई सदस्यों से मिलने उनके घर और संस्थान भी गए।सैक्टर-13 मार्किट की अन्नपूर्णा रसोई में ग्रुप के बड़ी संख्या में आए सदस्यों के साथ छत्रपति ने मुलाकात करके अपने-अपने शहरों की खासियत, संस्कृति और अन्य विषयों पर चर्चा की। छत्रपति एक यादगार अनुभव लेकर कुरुक्षेत्र में एक दिन के प्रवास के बाद वापिस अपने कर्मक्षेत्र रवाना हुए।गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में गुदगुदी जंक्शन समूह के 12 वाट्सएप ग्रुप लोगों को मनोरंजन और ज्ञानवर्धक जानकारियों को आदान-प्रदान करने व सामाजिक रिश्तों का दायरा बढ़ाने की सफलता के कारण देशभर में खासी लोकप्रियता हासिल कर चुका है।गुदगुदी के नाम से ही कई अलग-अलग ग्रुपों के माध्यम से देश-विदेश के हजारों लोग प्रतिदिन इस ग्रुप से मनोरंजन के साथ-साथ रोचक जानकारी अर्जित करके ग्रुप के सदस्यों से परिचित भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में मूल रूप में बीकानेर(राजस्थान) के रहने वाले छत्रपति भादानी जोकि चेन्नई में नौकरी करते हैं,वे ग्रुप पदाधिकारियों की कार्यशैली और संदेशों से इस कदर प्रभावित हुए कि उनसे साक्षात मिलने हेतु कुरुक्षेत्र पहुंच गए।गुदगुदी जंक्शन के सदस्यों ने उनके कुरुक्षेत्र ठहराव और कुरुक्षेत्र दर्शन की व्यवस्था की और उन्हें अपने जन्मक्षेत्र राजस्थान और कर्मक्षेत्र चेन्नई में कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को भी प्रचारित करने का आहवान किया ताकि अधिक से अधिक लोग इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का हिस्सा बन सके।इस मौके पर उनके साथ शिवाय शर्मा,विनीत गुप्ता,विजय गर्ग,कमल अरोड़ा,शशि धीमान, जगदीश चन्द धीमान, अरूण गौड़,अमजीत पांचाल और उमाशंकर आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत गई किशोरी के साथ गैंगरेप

Tue Nov 23 , 2021
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेलबलिया। बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गड़वार थाना के प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र ने मंगलवार […]

You May Like

advertisement