छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष 24, 26 एवं 27 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे

जांजगीर-चांपा 25 जून 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 24, 26 एवं 27 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
उनका निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत 24 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सायं 5 बजे सारागांव पहुंचे। वे सायं 6 बजे सारागांव से प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे सक्ती आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 7.30 से सक्ती से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
26 जून को प्रातः 12 बजे कोरबा से ग्राम धुरकोट पहुंचेगे एवं वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे धुरकोट से प्रस्थान कर 1.30 जांजगीर आगमन वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 5 जांजगीर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
27 जून को डॉ महंत प्रातः 10.30 बजे कोरबा से प्रस्थान कर 12 बजे सक्ती पहुंचेंगे एवं वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महंत सायं 4 बजे सक्ती से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आई.टी.आई. मालखरौदा में 27 जून को रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का होगा आयोजन

Sat Jun 25 , 2022
जांजगीर-चांपा 25 जून 2022/  जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. मालखरौदा में रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन दिनांक 27 जून 2022 को किया जा रहा है। पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जावेगा।     जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement