मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्सालय के नए भवन का किया लोकार्पण

मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्सालय के नए भवन का किया लोकार्पण।
सगड़ी (आजमगढ़): मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित सुसज्जित पशु चिकित्सा भवन का फीता काट कर लोकार्पण किया। इस नए भवन से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा भवन को सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिससे पशुओं के लिए उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा गांव के विकास के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। हमारी संपदा है। पशुओं को सुरक्षित और संरक्षित करना प्रशासन और शासन का प्रमुख कार्य है। किसानों को उनके पशुओं को समुचित इलाज और संरक्षण मिलेगा तो पशु संपदा बढ़ेगी जिससे गांव में संपन्नता पैदा होगी। गांव का गरीब किसान संपन्न होगा। पशु चिकित्सा को मजबूत बनाकर इन्हें संरक्षित करना हम सब का दायित्व है। लोकार्पण अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा आज लोग उपस्थितरहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ की बैठक में तीन करोड़ नब्बे लाख का प्रस्ताव पास

Fri Feb 27 , 2026
=पिछले कार्य की कार्यवृत्ति पर की गई चर्चा।=शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी।सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement