मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना दुःख की घड़ी में बना सहारा

श्रम विभाग की योजना से कनिका को मिला संबल

बलरामपुर 28 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कठिन समय में सहारा बन रही हैं। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना राज्य शासन की पहल है। जिसने ग्राम विश्रामनगर निवासी के श्रमिक परिवार को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान किया।
जनपद पंचायत बलरामपुर अंतर्गत ग्राम विश्रामनगर, पोस्ट चंद्रनगर निवासी स्वर्गीय श्री रंजीत पात्र श्रम विभाग में सड़क कर्मकार के रूप में पंजीकृत थे। वे मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 37 वर्ष की आयु में 24 जनवरी 2026 की रात्रि भोजन उपरांत विश्राम के दौरान अचानक उनका निधन हो गया। इस आकस्मिक घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा और आर्थिक संकट भी गहरा गया।
ऐसे कठिन समय में श्रम विभाग की योजना परिवार के लिए सहारा बनी। स्वर्गीय रंजीत की पत्नी श्रीमती कनिका पात्र द्वारा 18 फरवरी 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ श्रम विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन प्राप्त होते ही विभाग द्वारा त्वरित जांच कर श्रम निरीक्षक के माध्यम से स्वीकृति की अनुशंसा की गई। इसके पश्चात श्रम पदाधिकारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण की गई और 28 मार्च 2026 को स्वीकृत राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अंतरित की गई। आर्थिक सहायता दुःख की इस घड़ी में परिवार के लिए संबल बनी। प्राप्त राशि से श्रीमती कनिका पात्र ने अपने दिवंगत पति के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने घर निर्माण के लिए गए कर्ज का भुगतान किया और अधूरे मकान को पूर्ण करने का कार्य जारी है। साथ ही वे अपने तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण भी कर रही हैं।
शासन की योजनाएं आज जरूरतमंदों तक पहुंचकर न केवल आर्थिक मदद प्रदान कर रही हैं, बल्कि उनके जीवन में नई आशा का संचार भी कर रही हैं। श्रीमती कनिका पात्र ने कठिन समय में इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement